छतीसगढ़बलौदाबाजार

पार्षद के घर मिला महुआ शराब का जखीरा, क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पार्षद के घर से भारी मात्रा में पुलिस ने महुआ शराब पकड़ा है। पार्षद का नाम संतोष घृतलहरे है। पुलिस ने मामले में शराब रखने और बेचने के आरोप में पार्षद को गिरफ्तार किया है।

जानकारी मिली है कि पार्षद नगर पंचायत लवन में सभापति भी है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

घटना बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन के वार्ड-13 की है। संतोष घृतलहरे निर्दलीय पार्षद है।

दरअसल, बलौदाबाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद के घर भारी मात्रा में अवैध शराब रखा हुआ है। इस जानकारी के बाद लवन थाना पुलिस ने पार्षद के घर रेड कार्रवाई की। इस दौरान घर के अंदर से 27 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ।

पुलिस ने शराब रखने और उसे बेचने के आरोप में पार्षद के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34/2 के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!