छतीसगढ़बलरामपुर

प्यार का खौफनाक अंत : कॉल नहीं उठाने पर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

बलरामपुर न्यूज धमाका – कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने प्रेमी का कॉल उठाना बंद कर दिया था।

पुलिस ने मामले में आरोपी युवक चंदर सोनवानी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और करीब 5 साल से युवती के साथ प्रेम प्रसंग चला रहा था। लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। युवती ने उससे बात करना और फोन उठाना बंद कर दिया था।

करीब 15 दिन पहले आरोपी ने युवती का मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी। इसके बाद से विवाद और गहरा गया। घटना वाले दिन यानी 12 अगस्त को युवती घर पर अकेली थी। पिता खेत पर गए हुए थे।

दोपहर को जब पिता लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। यह दृश्य देख गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दौरान आरोपी युवती के घर पहुंचा था और दोनों में विवाद हुआ। युवती ने साफ कह दिया कि वह न तो फोन उठाएगी और न ही बात करेगी। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने किचन से चाकू उठाया और वारदात को अंजाम दिया।

आर्थिक मदद भी करता था प्रेमी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी युवती के आर्थिक खर्च का भी वहन करता था। यह रिश्ता आखिरकार खौफनाक मोड़ पर खत्म हुआ।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!