छत्तीसगढबिलासपुर

प्राचीन मंदिर पंढरीनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत ढंग से भगवान पंढरीनाथ गोपालकाला 20 को मनाया जाएगा।

 बिलासपुर । रतनपुर नगर के ह्रदय स्थल बड़ी बाजार में प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिर पंढरीनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत ढंग से कार्तिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में नगर के सारे भक्तजन जुटे हुए हैं । गोपालकाला 20 को मनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि धार्मिक व पौराणिक नगरी मां महामाया धाम में बीते शनिवार से कार्तिक उत्सव प्रारम्भ हो चुका है। मंदिर के प्रबंधक आनंद प्रभाकर नगरकर ने बताया कि बीते 350 वर्षों से यह उत्सव परंपरागत ढंग से नगर के सभी धार्मिक व प्रतिष्ठित नागरिकों के सहयोग से मनाया जाता रहा है। मंदिर में बीस नवंबर को शाम पांच बजे से गोपालकाला, तथा चौबीस नवंबर को पंचपदी व काढ़ा प्रसाद वितरण किया जाना शामिल है। ज्ञात हो एक माह की कांकडा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। भगवान पांडुरंग के इस एतिहासिक मंदिर में कार्तिक मास प्रतिपदा से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक पूरे एक माह सुबह चार बजे से कांकडा आरती का भव्य व एतिहासिक आयोजन हो रहा है।

सुबह सात बजे तक आरती पूजा किया जाता है। कांकडा आरती में भगवान श्रीगणेश,कृष्ण,शिव सहित अन्य देवी देवताओं के मंगल स्तोत्र व भजन के साथ उन्हें जगाया जाता है,इन भजनों में हिंदी,संस्कृत और मराठी भाषाओं का मिश्रण रहता है। इस अवसर पर नगर के श्रद्धालु लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्तिरस में डूबकर भजनों को गाते है।रतनपुर नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालु वर्षों से कार्तिक महोत्सव केक साथ गोपाल काला पूजा की प्रतिक्षा करते हैं। 20 नवंबर को पूजा उत्सव को लेकर उत्साह है। श्रद्धालुओं ने बताया कि बीते दो के कोरोना काल में मात्र पूजा हुआ है किसी प्रकार से उत्सव नहीं होने से निराश थे। कोरोना संकट नहीं होने से ईश्वर की कृपा से इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!