छतीसगढ़कोरबा

कोरबा जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 शिक्षकों की मौत, दो घायल…

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी से लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के 2 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 31 वर्षीय हिमांशु सिंह (निवासी खरमोरा) और 30 वर्षीय शुभम दीप (निवासी एमपी नगर) के रूप में हुई है. दोनों शिक्षक सेंट जेवियर स्कूल से जुड़े थे. वहीं, उनके दो अन्य साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दीपका शक्तिनगर गए हुए थे. देर रात जब वे वापस लौट रहे थे, तभी कुचेना मार्ग पर रात करीब 12 बजे उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और वे हादसे का शिकार हो गए

घटना की खबर लगते ही स्कूल स्टाफ, परिजन और शुभचिंतक अस्पताल और मौके पर पहुंच गए. हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ही इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह रही. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी उनके परिजनों द्वारा की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!