छतीसगढ़रायपुर

विदेशी युवती मामले में बड़ा खुलासा , टक्कर में घायल तीन युवकों में से एक की गई जान, बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा 

There was a lot of uproar in the road

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के VIP रोड में उज़्बेकिस्तान की लड़की ने नशे में टाटा इंडिगो कार से तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसने जमकर हंगामा मचाया था। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे, इस हादसे में घायल में युवक अरुण विश्वकर्मा की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। 

इस मामले में विदेशी युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट संचालित करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तेलंगाना और त्रिपुरा की दो युवतियों समेत गैंग का डीलर और लोजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को हिरासत में लिया है। उज़्बेकिस्तान की युवती और वकील भावेश आचार्य ने पुलिस रिमांड में कई बातों का खुलासा किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि, 30 जनवरी को लड़की उज़्बेकिस्तान से इंडिया आई और 31 को रायपुर पहुंची। पुलिस को लड़की के पास से ग्राहकों के नाम की डायरी है। वहीं गैंग का मास्टर माइंड फरार बताया जा रहा है। इस मामले में सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाना में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही इस सेक्स रैकेट गैंग का खुलासा करेगी। 

दो दिन पहले VIP रोड मचाया था उत्पात 

उल्लेखनीय है कि, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। जिसके कारण तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि, कार में एक युवक और एक विदेशी युवती सवार थी। इस दौरान दोनों नशे  में धुत थे। जिसके बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान कार सवार विदेशी युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि, युवती गलती करने के बाद भी वहां मौजूद पुलिस वालों से बहस कर रही थी। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!