छतीसगढ़बेमेतरा

जिला पंचायत प्रत्याशी भोलाराम वर्मा की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

photo of the incident site

बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जिला पंचायत प्रत्याशी भोलाराम वर्मा की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूदा लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रत्याशी के घर का घेराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बेरला थाना के ग्राम सरदा गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत प्रत्याशी भोलाराम वर्मा की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक हेमंत यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूदा लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक ग्राम अतरगढ़ी का रहने वाला था। 

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रत्याशी भोलाराम वर्मा के घर का घेराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे कार्रवाई जारी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!