
कोपरा,न्यूज़ धमाका :-साहू समाज कोपरा परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती व वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को ग्राम सुरसाबांधा में आयोजित किया गया। इस वार्षिक अधिवेशन में कोपरा परिक्षेत्र के तर्रा, कुरुसकेरा, सुरसाबांधा, भेंडरी, रवेली, लोहरसी, सहसपुर, कसेरुडीह, धूरसा, मुड़तराई, जेंजरा, टेका व कपसीडीह के भारी संख्या में सामाजिक महिला पुरुष शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुवात मां कर्मा की आरती के साथ की गई। जिसके बाद गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम सुरसाबांधा से कोपरा तक माता कर्मा का जयघोष करते हुए बाइक रैली भी निकाली गई। जो स्थानीय राम जानकी मंदिर में माता कर्मा का पूजा अर्चना पश्चात वापस कार्यक्रम स्थल सुरसाबांधा पहुंची। बाइक रैली में समाज के 200 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
इसी दौरान एक निजी अस्पताल द्वारा कार्यक्रम में शिविर लगाकर 20 लोगों की नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चुन्नाी लाल साहू थे। अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने की। विशेष अतिथि राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष महेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष नारायण साहू, महासचिव दिलीप साहू, संयोजक राजिम भक्तिन मंदिर समिति रामकुमार साहू, चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य रहे।
सभा में मुख्य अतिथि सांसद साहू ने कहा कि अभी वर्तमान स्थिति में समाज के कुछ लोग भटक गए हैं। उनके द्वारा धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म को अपना लिया गया है। जिसे हमें उन भटके लोगो को सही दिशा दिखा कर वापस अपने धर्म मे जोड़ना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारे साहू समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।
जिसे हमें संजोकर रखना है। समाज को समाज ही रहने देना है। समाज मे राजनीति का प्रवेश होना दीमक साबित हो सकता है। उन्होंने सामाजिक लोगों की मांग पर ग्राम सुरसाबांधा में सामाजिक भवन में शेड निर्माण के लिए 5 लाख व ग्राम टेका में साहू समाज के सांस्कृतिक भवन के लिए 5 लाख की घोषणा की।
वहीं परिक्षेत्र का मुख्यालय कोपरा में 10 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इस दौरान साहू समाज कोपरा परिक्षेत्र अध्यक्ष कमलेश साहू, सचिव डा. टूमन लाल साहू, डा. भारत साहू संरक्षक, श्यामसुंदर साहू, तिजम साहू, पुनीत साहू, पूरन साहू, थानेश्वर साहू, चंदन साहू, जनपद सदस्य होरीलाल साहू, लालजी साहू, सरपंच मोहन साहू, पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू, लोकनाथ, सदाराम साहू, जनपद सदस्य मालती दिलीप साहू, सरपंच हीरामणि साहू, टानिक साहू, पीतांबर साहू आदि मौजूद थे।



