
पांडुका,न्यूज़ धमाका:- वैसे ही इन दिनों क्षेत्र के ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज के कारण लोगों की दिन व रात की चैन उड़ गई है। इस भीषण उमसभरी गर्मी और लगातार बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।जैसे-जैसे चिलचिलाती तेज धूप के कारण क्षेत्र में पारा 43 के पार पहुंच गया।
लगातार दो दिन से हर 2 घंटे बाद बिजली अवरोध हो रहा है। लोग दिन में तो किसी तरह इधर उधर करके दिन काट लेते हैं लेकिन रात में भी लगातार विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों का दिन के साथ साथ रात का सुकून भी चला गया है। बिजली आपूर्ति हो भी रही होती है तो वोल्टेज इतना लो रहता है कि न तो पंखे, कूलर चलना तो दूर की बात, लाइट भी नहीं जल रही है।
बिजली बंद होने के बाद पता नहीं होता कि बिजली कब आएगी। दिन हो या रात इस भरी गर्मी में लोगों को अघोषित बिजली कटौती का डर सताता रहता है कि बिजली न जाने कब चली जाए। कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब हो गई है। वहीं छोटे उद्योग व बिजली पर निर्भर दुकानदारों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति ठपः लगातार दो दिनों से हो रही बिजली कटौती व लो वोल्टेज के कारण पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है। महिलाएं सुबह शाम पेयजल के इधर उधर भटक रही हैं। वहीं पेयजल के लिए अनेक बार महिलाओं के बीच झगड़ा की स्थिति उत्पन्ना हो जा रही है।
बिजली विभाग का किया जाएगा घेरावः चंद्रशेखर- इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि सरप्लस बिजली देने की बात कहने वाली राज्य की झूठी भूपेश सरकार प्रति दिन के 5 से 7 घंटा बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आने वाले दिनों में विद्युत विभाग का घेराव किया जाएगा।इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई सुरेश बंजारे से लगतार संपर्क किया गया। जिस पर उन्होंने हर बार लोड शेंडिंग की बात कहते हुए कुछ ही समय पर ही व्यवस्था सुधार लिया जाएगा, कहकर आश्वासन ही देते रहे।



