छतीसगढ़बलौदाबाजार

जनदर्शन में कीर्ति को मिली खुशियों की सौगात : सीएम साय ने दिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने के निर्देश 

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री जनदर्शन में लोगों की समस्या का त्वरित समाधान होने से इस कार्यक्रम के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ते जा रहा है। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं लोगों की समस्या सुनते हैं और त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देते हैं। इसी उम्मीद के सहारे अपनी समस्या लेकर कीर्ति सेन भी मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंची और अपनी व्यथा मुख्यमंत्री को बताई। 

संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री साय ने कीर्ति सेन को आस पास के गांव में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के पद पर समायोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  कुछ दिनों बाद ही कीर्ति सेन को अधिकारियों ने बताया कि, उन्हें अपने गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर गांव के आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के रूप में समायोजित कर दिया गया है और उक्त आंगनबाडी में पद ग्रहण करना है। यह सुनते ही कीर्ति सेन की ख़ुशी का ठिकाना न रहा। कीर्ति ने माना कि, मुख्यमंत्री  ने सचमुच  ही खुशियों की सौगात दे दी है। अब कीर्ति सेन गबौद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नौनिहालों को ककहरा सिखाती हुई अपने परिवार की बेहतरी की ओर अग्रसर है और जीवन पथ को नया मोड़ दे रही है। 

सीएम को बताई अपनी समस्याएं 

विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम छेरकापुर निवासी कीर्ति सेन बताती हैं कि, वर्ष 2017 से ग्राम छेरकापुर के आंगनबाड़ी में क्रेश कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थी। पति रोजी- मजूदरी करते  हैं। जीवन -यापन में कठिनाई हो रही थी। कुछ माह पहले ही मुझे मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसे देखकर मुझे अपने समस्या के समाधान के लिए आशा की किरण दिखाई पड़ी। मैंने अपने बेटे धीरज सेन के साथ जनदर्शन में रायपुर गई और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखी। मैंने बताया कि, मैं अपने क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देना चाहती हूं, लेकिन अभी आंगनबाड़ी में केवल क्रेश कार्यकर्ता हूं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है। 

सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में समायोजित करने का दिया आदेश 

उन्होंने आगे कहा कि, सीएम ने मेरी बात को ध्यान से सुना और तुरंत मेरे आवेदन पर कार्रवाई की। उन्होंने मुझे ग्राम छेरकापुर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में ग्राम गबौद में समायोजित करने का आदेश दिया। यह सुनकर मुझे अत्यंत खुशी हुई। मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम ने न केवल मेरी बल्कि मेरे जैसे अनेक लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया है। यह कार्यक्रम वास्तव में आम जन के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रहा है। इस तरह एक  पहल ने मेरी ज़िंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। मैं सीएम विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का दिल से धन्यवाद करती हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!