भानुप्रतापपुरछत्तीसगढ

कलियुगी बेटे ने मामूली विवाद पर अपनी माँ की हत्या की

भानुप्रतापपुर न्यूज़ धमाका /// कलियुगी बेटे ने मामूली विवाद पर अपनी माँ की हत्या कर दी. घर में आए दिन मेहमान आने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. माँ के मेहमानों से बेटा परेशान था

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परवी के आश्रित ग्राम भुरका में दोपहर हृदय विदारक घटना घट गई. शराब पीकर आए 32 वर्षीय युवक बीरेन्द्र दुग्गा का बेहद मामूली बात पर अपनी मां से विवाद हो गया. युवक मां के द्वारा आए दिन मेहमान बुला लेने से क्रोधित होता था. आज शराब के नशे ने युवक को अधिक उत्तेजित कर दिया.

युवक ने खपरैल बनाने के साँचा से मां के सिर में वार कर दिया. जिससे 55 वर्षीय वृद्धा गायत्री की मृत्यु हो गई. इसके बाद युवक ने अपनी मां की लाश को कमरे में ले जाकर बिस्तर में लिटा दिया. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी बेटे को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!