छतीसगढ़जशपुर

जशपुर को सीएम साय की सौगात : 9.49 करोड़ की लागत से तीन सिंचाई योजनाओं का होगा मरम्मत-जीर्णोद्धार

सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में 3 सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 9.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन प्रमुख सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए कुल 9 करोड़ 49 लाख 23 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

सरकारी स्वीकृति के अनुसार –

  • विकासखंड फरसाबहार में कोनपारा (दलटोली डेम) का मरम्मत कार्य 3.47 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
  • विकासखंड बगीचा में सोरो व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार 3.46 करोड़ रुपये में किया जाएगा।
  • वहीं फरसाबहार में अंकिरा तालाब योजना की मरम्मत 2.55 करोड़ रुपये की लागत से होगी।

किसानों को मिलेगा सालभर पानी

इन कार्यों के पूर्ण हो जाने से सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। किसानों को वर्षभर फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सूखे की स्थिति में भी फसलों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से न केवल किसानों की आय और उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी बल्कि ग्रामीण अंचल की कृषि-आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!