
जांजगीर न्यूज़ धमाका /// अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव अम्बिका बाई यादव पति सखाराम यादव की लाश परसदा स्थित घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली. कांग्रेस नेत्री ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया यह अभी अनसुलझी पहेली है. बताया जाता है कि अम्बिका बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अकलतरा के सचिव की हैसियत से रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने गई थी.अंबिका बाई का पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करते हैं, जो दिपावली में घर आने के बाद काम पर लौट गए हैं, वहीं उनके दोनो बच्चे भी पिछले 2 दिनों से रिश्तेदारी में घूमने गए हुए हैं. सुबह लोगों को अम्बिका बाई के फांसी के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

