जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : तलवार लहराकर गुंडा बनने चला युवक पहुंचा जेल

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// मामला जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। शहर के गांधीनगर में रहने वाला 21 वर्षीय सूरज मंडावी हाथों में तलवार लेकर गांधी नगर, बौद्ध मंदिर के पास समेत सार्वजनिक जगहों पर लोगों को डरा धमका रहा था। आने-जाने वाले लोगों को तलवार दिखा कर पैसे भी मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक इलाके में अपने नाम की दहशत कायम करने की कोशिश कर रहा था।

इसके बाद इलाके के लोगों ने युवक की इस करतूत की सूचना फौरन पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस की एक टीम बना कर युवक को पकड़ने के लिए इलाके में भेजा गया था। किसी तरह से उसके हाथ से तलवार छुड़वाई गई। जिसके बाद उसे पकड़कर थाना लेकर आए। जहां मामला दर्ज कर युवक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!