बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर PM आवास के नाम पर ठगी में तीन कर्मचारियों ने पैसे लेकर दिए फर्जी दस्तावेज, एजेंट सहित चार पर केस दर्ज

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// मकान दिलाने के लिए रुपए वसूलने वाले सैदा निवासी सुबीर कुमार बासु को पकड़कर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि नगर निगम के कर्मचारी सूरज यादव, आशीष तिवारी एवं विजय साहू के साथ मिलकर मकान आवंटन फार्म भरवाया था। फिर नगर निगम के नाम से आवंटन पत्र उन्हें दिया गया था। सुबीर के अनुसार नगर निगम की रसीद, आवंटन पत्र जैसे दस्तावेज नगर निगम के कर्मचारियों ने ही बनाया था। उसे इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपी निगम कर्मचारी सूरज यादव, आशीष तिवारी व विजय साहू की तलाश कर रही है PM आवास योजना के तहत मकान दिलाने वाले गिरोह में नगर निगम के कर्मचारियों की भी मिलीभगत सामने आ रही है। पुलिस की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद एजेंट सहित नगर निगम के तीन कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन पुलिस ने PM आवास योजना के तहत मकान आवंटित करने के नाम से ठगी करने की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान नगर निगम के आवास शाखा प्रभारी को पत्र लिखकर जानकारी जुटाई और दस्तावेजों का मिलान भी कराया। तब पता चला कि नगर निगम ने मकान आवंटन के लिए रसीद ही नहीं दी है। योजना के तहत अभी विस्थापित लोगों को ही मकान दिए जा रहे हैं। नगर निगम ने शिकायतकर्ताओं को निगम के नाम से जारी पत्र व रसीद को फर्जी बताया है।आरोपी सुबीर कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे मकान आवंटित कराने का दावा निगम कर्मचारियों ने ही किया था। ग्राहक लाने पर उसे एक मकान के एवज में 10 हजार कमीशन दिया जाता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!