मनोरंजनछत्तीसगढ

भाषा विवाद में अक्षय कुमार ने ले ली एंट्री,एक्टर किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा को लेकर विवादित का दिया बड़ा बयान  

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- किसी भी मुद्दे को लेकर अक्षय कुमार अपनी बात साफ-साफ रखते है। अब बाॅलीवुड अभिनेता अजय देवगन और कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के भाषा विवाद में अक्षय कुमार ने एंट्री ले ली है। बता दें कि एक्टर किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद अजय देवगन ने उन्हें ट्वीटर पर मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी बात रखी थी।

इस जुबानी जंग के बाद से साउथ सिनेमा और बाॅलीवुड के बीच बहस होनी शुरु हो गई। अक्षय कुमार ने हर इंडस्ट्री को सपोर्ट किया है और उसकी ग्रोथ में हिस्सा भी रहे है। उन्होंने कई साउथ फिल्मों के हिंदी रिमेक बनाए है। हाल ही में अक्षय ने एक बातचीत में भाषा विवाद को लेकर अपना बयान दिया है।

अक्षय कुमार ने कही ये बातें

अक्षय कुमार ने भाषा विवाद पर अपनी बात रखते हुए सहमती जताई है कि ब्लाॅकबस्टर फिल्मों की तुलना में बाॅलीवुड फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अक्षय ने कहा कि ‘चलो इस पर आज मैं कह ही देता हूं देश को बांटने की आवश्यकता नहीं है यहां आप इसे साउथ इंडिया, नार्थ इंडिया और बाॅलीवुड मत कहो। अगर वे लोग कहते है तो उन्हें कहने दो आप मत कहो।

साउथ फिल्म के रिमेक पर बोले अक्षय

अक्षय ने कई सारी साउथ फिल्मों के रिमेक में काम किया है। उन्हीं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ओह माॅय गाॅड मेरी फिल्म थी जो कि तेलुगू में रिमेक की गई, हम दोनों की ही फिल्म चली। राउडी राठौर उनकी बनाई हुई फिल्म थी जो मैंने यहां बनाई, हमारी भी फिल्म चली। मुझे समझ नहीं आता क्या परेशानी है ओर क्यों हो जाती है, परेशानी हमें बांटना बंद करें हम एक इंडस्ट्री है।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!