बलरामपुरक्राइमछत्तीसगढ

दो प्रेमियों को अलग करने की जिद में लड़की के परिवार वाले ने युवक की कर दी हत्या

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में एक युवक को प्रेम करना इतना भारी पड़ गया की उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लड़की के परिवार वालों की हरकत से दो परिवार बर्बाद हो गये। एक परिवार ने अपने घर के चिराग को खो दिया तो वही दूसरा परिवार अब सलाखों के पीछे है।

दरअसल शंकरगढ़ के डीपाडीह पुलिस को 18 नवंबर को अय्यारी गांव में एक खेत में 18 वर्षीय युवक प्रदीप पैकरा की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद हुई थी। लाश के पास मिले साक्ष्यों को देखकर पुलिस को अंदाजा लग गया था कि यह हत्या है। आरोपियों ने बेहद ही शातिरी से इस हत्या को कर साक्ष्य छुपाने की भी कोशिश की थी, पुलिस को मामला सुलझाने में 4 दिन लग गए, अंततः पुलिसने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मृतक प्रदीप पैकरा एक युवती से प्रेम कर बैठा था, और प्रेम प्रसंग में ही वह युवती से मिलने अट्ठारह नवंबर को उसके घर चला गया। तभी लड़की से मिलने के दौरान मृतक को लड़की के परिजनों ने देख लिया। उसके बाद लड़की के पिता, लड़की के बड़े पिता, प्यारी बाई और कमली बाई चारों ने मिलकर डंडे व हाथ से युवक के साथ मारपीट कर आरोपी को मौत के घाट उतार दिया। और साक्ष्य छुपाने का भी भरपूर प्रयास उन्होंने किया।

एक तरफ जहाँ इस मामले को लेकर पूरे गाँव में सुगबुगाहटें थी, की दरअसल हुआ क्या था, वहीं दूसरी तरफ पुलिस को हत्यारों तक पहुँचने में 4 दिन लग गए। इस तरह की धीमी कार्यशैली को लेकर सवाल उठते रहते हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!