छतीसगढ़बेमेतरा

गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में मंच पर उपद्रवियों ने फेकी पेट्रोल से भरी बोतल, बाल बाल बचे विधायक दीपेश साहू, एक युवक घायल

बेमेतरा न्यूज धमाका – गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। साहू पर कांच की शराब बाटल से फेंककर मारने का प्रयास किया गया।

बता दें कि सोमवार को जिला मुख्यालय से लगभग 7 मिलो मीटर दूर ग्राम चारभांठा में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान जैसे ही मंच में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम चल ही रहा था कि मंच के बाजू से अचानक किसी अज्ञात उपद्रवी तत्वों ने शराब की बोटल में पेट्रोल भरकर मंच में फेककर विधायक दीपेश साहू पर हमले की कोशिश की गई, लेकिन गनीमत ये रही कि पेट्रोल से भरी बोटल विधायक साहू पर नहीं पड़ते हुए साउंड ऑपरेटर युवक की सर में लगी l

इस दौरान युवक के सिर में गंभीर छोड़ भी लगी, जिससे युवक लहू लुहान हो गया। उनको आनन फानन में ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गया l पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!