छतीसगढ़धमतरी

 बेटे ने की पिता की हत्या, थाने पहुंचकर कबूला गुनाह…

धमतरी न्यूज धमाका – जिले के नवागांव में आज कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है. आरोपी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच विवाद चल रहा था.  आज आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे जनक साहू की मौत हो गई. ईधर आरोपी भागीरथी साहू ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!