छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी, फर्जी लेटरपैड से मैनेजर को बनाया शिकार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शातिर ठगों ने फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल कर 17.52 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है और घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार को पूर्व मैनेजर कार्तिक राउंड ने फोन कर बताया कि ‘कृष्णा बिल्डर’ के डायरेक्टर सुनील तापड़िया का ट्रांजेक्शन बैंक में होता रहता है, और उनका फोन आए तो मदद करना। तीन दिन बाद एक कॉल आया, जिसमें खुद को सुनील तापड़िया बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक नहीं आ पाएगा और व्हाट्सएप पर लेटरपैड में NEFT डिटेल भेज रहा है, उसी के आधार पर 17.52 लाख रुपये ट्रांसफर कर दें।

बिना शक किए राशि राजस्थान निवासी सरफराज अंसारी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। कुछ देर बाद असली सुनील तापड़िया का फोन आने पर ठगी का खुलासा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि लेटरपैड नकली है और उन्होंने कोई पैसा ट्रांसफर करने को नहीं कहा था।

बैंक अधिकारियों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ठग पहले ही 3 लाख रुपये निकाल चुके थे, जबकि शेष 14 लाख रुपये खाते को ब्लॉक कर होल्ड करा दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!