इंदौरक्राइममध्यप्रदेश

MP : आज्ञात बाइक सवार ने 16 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म

इंदौर न्यूज़ धमाका /// नगर में 16 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना चार माह पुरानी बताई जा रही है। बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर मां ने जांच करवाई तो मामला थाने पहुंचा। पीड़िता नौवीं कक्षा तक पढ़ी है। अब पुलिस आरोपित को ढूंढ रही है।

टीआइ संतोषसिंह यादव के मुताबिक पंचायत क्षेत्र में रहने वाली किशोरी मां के साथ थाने पहुंची और उसने बताया कि राखी के समय 20 अगस्त को पीड़िता बड़ा बांगड़दा में रहने वाले ताऊ के पास आ रही थी। हनुमान मंदिर के पास एक नकाबपोश बाइक सवार आया और उसे धमका कर खेत में ले गया। बदमाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बात नहीं बताने व हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। कुछ दिनों पूर्व पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची। तब पता चला कि बेटी गर्भवती है। पूछताछ के बाद पीड़िता ने स्वजनों को पूरा घटनाक्रम बताया और शनिवार को थाने पहुंच कर केस दर्ज करवाया।

टीआइ के मुताबिक घटना अपराह्न करीब चार बजे की बताई गई है। महिला पुलिस अफसरों के साथ घटना स्थल का दौरा किया तो पता चला रास्ते में लोगों का आना जाना लगा रहता है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि पीड़िता ने चार माह तक घटना क्यों छुपाई। स्वजन और पुलिस को इस बारे में क्यों नहीं बताया। पुलिस पीड़िता को जानने वालों की भी जानकारी जुटा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!