मध्यप्रदेशहरयाणा

हरियाणा में फिर हवा हुई जहरीली, कई जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार, यह शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित

हरियाणा न्यूज़ धमाका /// हरियाणा में एक बार फिर एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर बढ़ने लगा है। प्रदेश में ज्यादातर जिलों में एक्यूआई लेवल 300 से ज्यादा होने पर बेहद खराब की श्रेणी में हैं। प्रदेश में इस समय पंचकूला को छोड़कर अन्य जिलों की आबोहवा अभी भी खराब है। फरीदाबाद में एक्यूआई का स्तर एक बार फिर 400 से उपर जा पहुंचा है। हिसार में भी वायु प्रदूषण बेहद खराब की श्रेणी में है। अन्य सभी जिलों में एक्यूआई का स्तर खराब या बेहद खराब की श्रेणी में है। बीते 24 घंटों में जींद, कैथल, रोहतक तथा सोनीपत में एक्यूआई लेवल कुछ कम हुआ है जबकि अन्य जिलों में एक्यूआई का स्तर बढ़ा है। पंचकूला इकलौता जिला है जिसका एक्यूआई स्तर मध्यम श्रेणी में है।

हरियाणा में एक बार फिर एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर बढ़ने लगा है। प्रदेश में ज्यादातर जिलों में एक्यूआई लेवल 300 से ज्यादा होने पर बेहद खराब की श्रेणी में हैं। प्रदेश में इस समय पंचकूला को छोड़कर अन्य जिलों की आबोहवा अभी भी खराब है। फरीदाबाद में एक्यूआई का स्तर एक बार फिर 400 से उपर जा पहुंचा है। हिसार में भी वायु प्रदूषण बेहद खराब की श्रेणी में है। अन्य सभी जिलों में एक्यूआई का स्तर खराब या बेहद खराब की श्रेणी में है। बीते 24 घंटों में जींद, कैथल, रोहतक तथा सोनीपत में एक्यूआई लेवल कुछ कम हुआ है जबकि अन्य जिलों में एक्यूआई का स्तर बढ़ा है। पंचकूला इकलौता जिला है जिसका एक्यूआई स्तर मध्यम श्रेणी में है।

रात्रि तापमान में गिरावट प्रदेश में पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात्रि तापमान में गिरावट बनी हुई है। हिसार का रात्रि पारा 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जोकि सामान्य से 5 डिग्री कम है। हकृवि कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में शनिवार तक मौसम आमतौर पर खुश्क बने रहने की संभावना है।

एक्यूआई का ग्राफ 0 से 5 अच्छी, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब, 401 से 500 खतरनाक, 500 से ऊपर आपातकाल

प्रदेश में प्रमुख शहरों का एक्यूआई हिसार में 376, अंबाला में 270, बहादुरगढ़ में 362, बल्लभगढ़ में 296, भिवानी में 263, चरखीदादरी में 331, धारूहेड़ा में 334, फरीदाबाद में 407, फतेहाबाद में 264, गुरुग्राम में 356, जींद में 311, कैथल में 284, करनाल में 277, कुरुक्षेत्र में 292, मानेसर में 358, नारनौल में 240, पलवल में 239, पंचकूला में 113, पानीपत में 214, रोहतक में 334, सोनीपत में 272 और यमुनानगर में 316

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!