बीजापुरछत्तीसगढ

बीजापुर में नक्सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आये 210 कोबरा सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से हुआ घायल

बीजापुर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से 210 कोबरा सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। सीआरपीएफ कोबरा 210 के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे।

घायल जवान का नाम निरंजन पासवान बताया गया है, जो झारखंड का रहने वाला है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को लाया गया बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया रहा है।

खबरों के अनुसार घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्‍टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। तर्रेम थाना क्षेत्र के गांव बुडग़ीचेरू के जंगलों में आइईडी ब्लास्ट हुआ है।

एएसपी पंकज शुक्ला ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह सीआरपीएफ कोबरा के जवान एंटी नक्सल आपरेशन के तहत जंगली रास्ते से गश्त पर निकले थे। इसी दरम्यान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से जवान घायल हुआ है। रायपुर भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

2 जून से नक्सलियों का जनपितुरी सप्ताह

भोपालपटनम, मद्देड़ तथा बेदरे क्षेत्र में पाम्पलेट के द्वारा नक्सलियों ने 2 जून से जनपितुरी सप्ताह मामने की अपील की है‌। इस दौरान नक्सली किसी न किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं। वहीं पुलिस भी इस मौके पर सतर्कता बरतती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!