मुजफ्फरनगरउत्तरप्रदेशदेश

अखिलेश यादव : योगी सरकार में लोगों को सम्‍मान नहीं बल्कि मिला अपमान , और नही मिला रोजगार

मुजफ्फरनगर न्यूज़ धमाका /// समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव की उम्‍मीद जताई है. उन्‍होंने कहा कि हमारी यानी SP की सरकार बनी तो उम्मीद से ज़्यादा बिलों में राहत देंगे. हम सिंचाई भी मुफ़्त करेंगे.बातचीत के दौरान अखिलेश ने आगामी विधानसभा चुनाव के अलावा कृषि कानूनों तथा हाल ही में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में विचार व्‍यक्‍त किए. मुज़फ़्फ़रनगर में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘ वर्ष 2022 में बदलाव होगा. मुज़फ़्फ़रनगर के लोगों ने कभी समाजवादी पार्टी को निराश नहीं किया है.

ओपी राजभर जब से हमारे पास आए हैं तब से पूर्वांचल ने बीजेपी के दरवाज़े बंद कर दिए हैं.हम यही कह रहे हैं कि यहां कि जनता पश्चिमी यूपी में बीजेपी के दरवाज़े बंद करें. उन्‍होंने कहा कि इस सरकार में सम्मान नहीं मिला , रोज़गार नहीं मिला .. सिर्फ़ अपमान मिला है सपा प्रमुख ने कहा कि हम कश्यप समाज की तमाम समस्याओं का निदान करेंगे.अभी बहुत सारे गठबंधन होने जाने हो रहे हैं.

समाजवादी पार्टी लगातार लोगों को जोड़ने का काम कर रही हैलगातार सपा सबको जोड़ने का काम कर रही है. कश्यप समाज ने पूरी ईमानदारी से बीजेपी को वोट दिया था लेकिन बीजेपी ने सरकार बन जाने के बाद कश्यप समाज को धोखा दिया. उन्‍होंने कहा, ‘अंबेडकर साहब ने संविधान में जो अधिकार दिया था, वो भी ये सरकार छीन लेगी.’ अखिलेश ने पूछा, ‘किसान समाज के भाईयों ये बताइए कि आपकी आय बढ़ी है या घट गई ? इन्होंने कहा था कि आय दोगुनी होगी पर महंगाई बढ़ गई है.आप बताओ 2014-2017 में डीज़ल पेट्रोल की क़ीमत कितनी थी. अब पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है.

इन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज़ में चलेंगे पर अब हवाई चप्पल वाले मोटरसाइकिल भी नहीं चला पा रहा हैयूपी में पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ‘ये दावा करते हैं कि क़ानून व्यवस्था अच्छी की है. क्या आपने देखा है कि पुलिस लोगों की हत्या कर रही है? कानपुर के एक व्यापारी की गोरखपुर में पुलिस ने पीट कर मार डाला. पुलिस की कस्टडी में पुलिस ने नौजवान की जान ले ली.सबसे ज़्यादा custodial death यूपी में हो रही है. आप ‘ठोको’ नीति चला रहे हैं. पुलिस आसानी से काम करे इसके लिए समाजवादी काम करेगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!