बिलासपुर न्यूज़ – साथ मरने की बात कहकर प्रेमिका को जहर पिलाने वाले प्रेमी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका के जहर पीते ही आरोपी प्रेमी घटना स्थल से फरार हो गया था. जिसकी तलाश पुलिस पिछले तीन महीने से कर रही थी. यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है.दरअसल, मृतका मीना पटेल और किरारी के सुरेश साहू की बीच प्रेम संबंध था, दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन अलग-अलग समाज के होने की वजह से परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे. इस बीच सुरेश साहू की सगाई हो गई, जिससे दोनों के बीच घटना की रात 4 अप्रैल 2024 को बहस हुआ था. इसके बाद आरोपी सुरेश साहू ने मृतका को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तुरी के पास बुलाया और बोला कि हम दोनों साथ में जी नहीं सकते तो क्या हुआ, साथ में मर तो सकते हैं. क्या तुम मेरे साथ मरोगी ? तो मृतका साथ में मरने के लिये तैयार हो गई और आरोपी सुरेश साहू ने अपने पास रखे कीटनाशक दवा को मृतका को दिया, जिसे वह पी ली लेकिन आरोपी सुरेश साहू वहां से भाग गया. जिसके बाद 5 अप्रैल को मस्तूरी थाने में सूचना मिली कि किरारी में 22 वर्षीय युवती ने जहर पी लिया है. जिसकी रायपुर मेकाहारा में इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले में मस्तूरी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी. जिसे अब गिरफ्तार कर आग की कार्रवाई की जा रही है.
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 21, 2026
दो सगे भाई तालाब में डूबे : पास ही खड़ा मोबाइल पर बात करता रहा पिता, छोटे को बचाने कूद गया बड़ा भाई
August 21, 2026
महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
August 20, 2026
चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना: दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात किए पार, पुलिस कर रही CCTV की जांच
August 20, 2026
हॉलमार्क व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन सदर बाजार से कलेक्टोरेट तक निकालेंगे रैली,
August 19, 2026
16 जोन में SECR आखिरी पायदान पर CAG रिपोर्ट ने खोली पोल बिलासपुर रेल जोन में पेयजल की गुणवत्ता सबसे खराब
August 11, 2026
बिलासपुर में पति-पत्नी की मिली लाश : एमपी से आकर किराए के मकान में रहते थे, एक ही फंदे पर लटके मिले दो शव
August 11, 2026
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन : एक साथ 126 वारंटियों पर शिकंजा
August 9, 2026
चेम्बर ऑफ कॉमर्स की पहली बार हुई बिलासपुर में बैठक, क्षेत्र की समस्याओं पर पदाधिकारियों ने की खुलकर चर्चा
August 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
August 4, 2026


