गोरखपुरउत्तरप्रदेशदेश

योगी आदित्यनाथ – पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ूंगा चुनाव

गोरखपुर न्यूज़ धमाका ///  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कहा कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में खुद के मैदान में उतरने के बारे में योगी ने पहली बार कोई टिप्पणी की है. गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही. योगी आदित्यनाथ इस समय उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए योगी ने कहा, “मैंने हमेशा चुनाव लड़ा है और पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ूंगा.” उन्होंने कहा, “पार्टी का एक संसदीय बोर्ड है और यह तय करता है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा.”उन्होंने आगे कहा की सरकार बनने के साढ़े चार वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में उसे करके दिखा दिया है.

आदित्यनाथ ने कहा, ”वर्ष 2017 में जब हम सरकार में आए तो सबसे बदतर स्थिति कानून व्यवस्था की थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है. साढ़े चार वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ। दीपावली समेत सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए.उन्होंने कहा, ”अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वैश्विक मंच पर छा गया है. दीवाली तो हमारे आने के पहले से भी मनाई जाती रही है, प्रयागराज में कुंभ भी पहली बार नहीं हुआ था लेकिन तब उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था. अयोध्या के दीपोत्सव, प्रयागराज के भव्य-दिव्य कुम्भ जैसे आयोजनों, बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश और रोजगार के भरपूर अवसरों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उनके क्रियान्वयन से हमने उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट से मुक्ति दिलाई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!