बस्तरछत्तीसगढ

पति और ससुर गिरफ्तार बेटी पैदा हाेने पर दहेज में मांगने लगे 30 लाख

दहेज प्रताड़ना का मामला

जगदलपुर न्यूज़ जिला जगदलपुर में महिला दहेज प्रताड़ना का शिकार हुई है। पुलिस ने आरोपी ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शहर में रहने वाली एक महिला की शादी आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में हुई है। शादी के बाद महिला के साथ सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल में परिवार का पूरा माहौल ही बदल गया।बेटी के जन्म होने से ससुराल पक्ष के लोग न सिर्फ नाराज थे बल्कि उन्होंने महिला से दहेज की मांग शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने थाने में आकर ससुरालियों की शिकायत कर दी। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका विवाह श्रीकाकुलम में रहने वाले वाय भास्कर राव के साथ वर्ष 2015 में हुआ था।इसके बाद सब कुछ समान्य था लेकिन वर्ष 2017 में जब महिला ने बेटी को जन्म दिया तो पति के अलावा अन्य लोगों का व्यवहार बदल गया और वे महिला से देहज के रूप में तीस लाख रुपये की मांग करने लगे। इसी बीच महिला सभी को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला के पति वाय भास्कर राव और ससुर वाय वेंकट अप्पा राव पैसों की डिमांड पर ही अड़े रहे।इसके बाद महिला अपने मायके लौट आई और दहेज प्रताड़ना की जानकारी सिटी कोतवाली में दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महिला के पति और ससुर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया और इनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को श्रीकाकुलम भेजा गया। पुलिस ने वहां से पति और ससुर को गिरफ्तार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!