बस्तरछत्तीसगढ

शराब तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आरोपी 2 महीने से था फरार

जगदलपुर न्यूज़ पुलिस ने शराब तस्करी के मुख्य आरोपी को 2 महीने बाद किया गिरफ्तार । पुलिस के अनुसार विनोद चौहान पिता राजपत चौहान उम्र 35 वर्ष, निवासी सीही थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ (उप्र) करीब दो महीने पहले एक ट्रक में अवैध रूप से 588 पेटी शराब लोड करवाकर ला रहा था। इस ट्रक के आगे निगरानी के लिए चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने शराब से भरे ट्रक और चालक तो पकड़ लिया था लेकिन मौके से विनोद फरार हो गया था। इसके बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी विनोद चौहान जमशेदपुर झारखंड क्षेत्र में मौजूद है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को झारखंड रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा जमशेदपुर में विनोद चौहान को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने माना कि शराब से भरे ट्रक के आगे निगरानी करने का काम वह करता था और पूरा माल वही खपाता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!