छतीसगढ़अंबिकापुर

अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा खदान में हथियारबंद गिरोह द्वारा सात ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल की चोरी,चालक पहुंचे थाने 

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा खदान में हथियारबंद गिरोह द्वारा सात ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल की चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना की शिकायत ट्रक चालकों ने लखनपुर थाने में दर्ज कराई गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात अमेरा खदान में हथियारबंद गिरोह ने कट्टे की नोक पर बलपूर्वक 7 ट्रकों से डीजल चोरी किया। ट्रक चालकों ने लखनपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना 13 और 14 दिसंबर की दरमियानी रात की है, जब एक ही कंपनी के 7 ट्रक काटा घर और बूम बैरियर के पास खड़े थे। 20 से 22 नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने कट्टे की नोक पर बलपूर्वक 7 ट्रकों से तिरपाल और डीजल चोरी की और घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद से ट्रक चालक डरे-सहमे हुए हैं।

जांच के लिए टीआई को किया गया निर्देशित- एडिशनल एसपी

इस मामले को लेकर सरगुजा के एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने कहा कि हथियारबंद लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। लखनपुर थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!