छतीसगढ़अंबिकापुर

कंपनी ने युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठग कर फरार,पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां के बुसा प्राइवेट मार्केटिंग लिमिटेड नाम की कंपनी ने युवाओं को नौकरी के नाम पर पैसा जमा कराया था। जिसके बाद कई महीने बीत जाने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिली। वहीं कंपनी अब युवाओं से पैसे ठग कर ताला लगाकर फरार हो गई है। 

दरअसल, यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जहां के तुलसी चौक के पास बुसा प्राइवेट मार्केटिंग लिमिटेड कंपनी का संचालन किया जा रहा था।कंपनी ने युवाओं को ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 8 हजार रुपये जमा करवाए थे। साथ ही कंपनी ने नौकरी लगने के बाद 15 हजार से 20 हजार रुपए तक सैलरी देने की बात कही थी।

The victim youth complained to the SP

पीड़ितों ने एएसपी से की शिकायत  

कई महीने गुजर जाने के बाद भी कंपनी ने युवाओं को किसी भी प्रकार का कोई नौकरी नहीं दिया। जिसके बाद वाओं ने तुलसी चौक स्थित दफ्तर जाकर देखा तो दफ्तर बंद मिला। इसके बाद पीड़ित युवाओं ने इसकी शिकायत सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों से की है। पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत के बाद गांधीनगर पुलिस आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!