कोरबाछत्तीसगढ

देशी शराब की बोतल में कुछ न कुछ मिलने से शराब प्रेमियों में भारी आक्रोश

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देशी शराब की बोतल में मेंढक मिलने के बाद अब गुटखे का पाउच भी मिला है। इससे पहले जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में शराब की बोतल के अंदर मरा हुआ करैत सांप मिला था। बार-बार सीलबंद देशी शराब की बोतल में इस तरह कुछ न कुछ मिलने से शराब प्रेमियों में भारी आक्रोश है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा के कुसमुंडा इलाके के भुट्टा चौक स्थित देशी शराब की दुकान से कुछ युवकों ने शराब खरीदी। दुकान परिसर से कुछ ही दूरी पर वे शराब पीने के लिए बैठे। इनमें से एक युवक ने जैसे ही शराब की बोतल देखी, उसमें गुटखे का पाउच तैरता हुआ दिखाई दिया।

युवकों ने उसकी तस्वीर खींचकर उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर मीडिया ने भी युवकों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर पूरी जानकारी दी।

वहीं मामले में आबकारी अधिकारी जीएस पैकरा का कहना है कि डिस्टलरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। एक के बाद एक शराब की शीशी में कभी सांप, कभी मेंढक तो कभी गुटखे का पाउच मिलना गंभीर मामला है। पूरी जांच के बाद जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!