बिलासपुरछत्तीसगढ

तेज रफ़्तार पिकअप वाहन खेत में पलटा , 13 गंभीर, छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे लोग

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के कोटा और सल्का के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते वाहन खेत में जाकर पलट गई। जानकारी के अनुसार पिकअप में तीस से चालीस लोग सवार थे, जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजकर गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

13 लोगों को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया तो वहीं 20 से 25 लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में उपचार जारी है बताया जा रहा है कि पिकअप कोंचरा से घुटकू जा रही थी। सभी लोग छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। चश्मदीदों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप स्कूली बच्चों को बचाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पिकअप में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर कोटा तहसीलदार नायाब तहसीलदार सहित कोटा व रतनपुर पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर घायलों का जायजा लिया व घायलों को सिम्स बिलासपुर भेजने में मदद की

ALSO READ : सीएम भूपेश बघेल की धान खरीदी केंद्र में चौपाल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!