
रायपुर न्यूज धमाका – हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
अब तक की कार्रवाई:
- 9 आरोपी गिरफ्तार: नव्या मलिक, अयान परवेज, विधि अग्रवाल, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया।
- पहले हर्ष, मोनू और दीप से 27.58 ग्राम एमडीएमए, ₹85,300 नकद, कार और 5 मोबाइल बरामद।
- नव्या और अयान की निशानदेही पर 4 और आरोपी (विधि, ऋषिराज, सोहेल, जुनैद) पकड़े गए।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:
- मुंबई और गोवा में हाईप्रोफाइल पार्टियों का नेटवर्क।
- रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल-फार्महाउस में ड्रग्स पार्टियां।
- पार्टियों में बड़े उद्योगपति, कारोबारी, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल।
- ड्रग्स उपभोक्ताओं की सूची तैयार, काउंसलिंग और परिजनों को जानकारी देने की तैयारी।
मामला कैसे शुरू हुआ:
- 23 अगस्त 2025 को देवेंद्र नगर ओवरब्रिज पर पुलिस ने कार रोककर तीन लोगों को पकड़ा।
- नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत गंज थाने में केस दर्ज।



