कोटा न्यूज़छत्तीसगढ

तेज अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराई , हेल्पर की मौत , चालक गंभीर

कोटा न्यूज़ धमाका /// ग्राम छतौना औऱ ग्राम सोढा के बीच जामुन नाला के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति कि मौत हो गयी दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना की डायल 112 की टीम और बेलगहना चौकी पुलिस टीम मौके पहुँच गयी और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर भेजा गया।

ALSO READ : मवेशियों की तस्करी : नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार मनिंद्रागढ़ से ट्रक कोयला भरकर रायपुर जा रही थी। ग्राम छतौना और सोढा के बीच जमुना नाला के पास ट्रक अंनियत्रित होकर पेड़ जा भिड़ी। ठोकर इतनी तेज थी कि ट्रक की बॉडी चीरते हुए पेड़ में जा फंसी है।

जिससे चालक स्टेरिंग में फंस गया था। डायल 112 और बेलगहना चौकी पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से मृतक चालक के शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में हेल्फर ट्रक चला रहा था जिसका नाम चिंता मन कोल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी मनिंद्रागढ़ जिसकी घटना स्थल पर मौत गयी थी।

ट्रक ड्राइवर मतलबी कोल 42 वर्ष निवासी मनिंद्रागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर 108 की मदद से भेजा गया है। इस मामले में बेलगहना चौकी पुलिस ने शव का मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!