छतीसगढ़बिलासपुर

100 की रफ्तार में गुटखा थूकना पड़ा जानलेवा: कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

बिलासपुर न्यूज धमाका – हाईवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा कार में गुटखा थूकने के लिए दरवाजा खोलना एक जानलेवा भूल साबित हुई। कार अनियंत्रित होकर पलटी और इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे का पूरा घटनाक्रम:
मृतक की पहचान चकरभाठा निवासी जैकी गेही के रूप में हुई है, जिसकी कपड़ों की दुकान है।

रविवार देर रात पार्टी के बाद जैकी ने अपने दोस्त आकाश चंदानी को फोन कर बुलाया था।

आकाश, अपने दोस्त पंकज के साथ कार में जैकी को लेने गया।

गुटखा थूकने के दौरान खोला दरवाज़ा…
घटना हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास की है।

आकाश वाहन चला रहा था, पंकज अगली सीट पर और जैकी पीछे बैठा था।

हाईवे पर तेज रफ्तार में चलते समय आकाश ने गुटखा थूकने के लिए अचानक कार का दरवाज़ा खोल दिया।

इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसे का परिणाम:
गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठे जैकी गेही कार से बाहर गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

पंकज और आकाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!