मध्यप्रदेश

इटारसी रेलवे स्‍टेशन पर महिला के गले से मंगलसूत्र खींचा, जांच में जुटी जीआरपी

होशंगाबाद न्यूज़ धमाका ///  गोदान एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। घटना 23 नवंबर की है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कोरोना की वजह से बंद पड़ी ट्रेनों के चालू होने के साथ ही अपराध भी बढ़ रहे हैं।

23 नवंबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 पर गोदान एक्सप्रेस आकर रुकी थी, तभी एक बदमाश ने प्लेटफार्म पर खिड़की से हाथ डालकर महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। तीन दिन बाद जीआरपी ने मामला दर्ज किया है। जीआरपी टीआई वेंकट टांडिया ने बताया कि फरियादी संगीता पत्नी रामचरण मौर्य निवासी ठाणे 23 नवंबर को गोदान एक्सप्रेस में ठाणे से मोहम्मदाबाद की यात्रा कर रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच एस-1 कोच की बर्थ नंबर 79 पर महिला सवार थी। रात करीब 10:15 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 6 से जैसे ही चलने को तैयार हुई, तभी एक युवक ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और वहां से भाग गया। जीआरपी स्‍टाफ उसका सुराग तलाशने के लिए प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रहा है। इससे पहले 19 नवंबर को भी होशंगाबाद से एक यात्री का मोबाइल झपटा गया था, हालांकि उस मामले में आरोपित को पकड़ लिया गया था।

फुटेज से मिलेगी मददपुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की मदद से आरोपित की पहचान करने में लगी है। लंबे समय बाद ट्रेनों में इस तरह की घटना होने से जीआरपी भी सतर्क हो गई है। इससे पहले भी ट्रेनों में यात्रियों के साथ चलती ट्रेनों में कीमती जेवरात चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। देश का बड़ा जंक्शन होने के कारण यहां पूर्व में सांसी गिरोह की बड़ी गैंग पकड़ी जा चुकी है। आशंका है कि चेन झपटने के बाद आउटर से बदमाश भागा होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!