छत्तीसगढ

सरकारी नौकरी 2021: डीआरडीओ में अप्रेंटिस के 34 पदों पर भर्ती, दस दिसंबर से पहले भेजें आवेदन

सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स, ( डी.आर.डी.ओ) अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। डीआरडीओ में कुल 34 रिक्तियां पदों पर भर्ती की जानी है। जो अभ्यर्थी डी.आर.डी.ओ में नौकरी करने के इच्छुक है, वे उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, अभ्यर्थी डी.आर.डी.ओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10 दिसंबर ऑनलाइन आवेदनडीआरडीओ में इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2021 तक है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख के बाद कोई भी आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के 33 पदों पर और टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षा योग्यता से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए पोर्टल drdo.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों ध्यान रखें कि आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ लें क्योंकि यदि फॉर्म में कोई विसंगति पाई जाती है तो आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड का विवरण डी.आर.डी.ओ वेबसाइट में प्रकाशित किया जाएगा। वहीं इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डी.आर.डी.ओ ) इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आई टी आर चांदीपुर) चांदीपुर ने भी हाल ही में ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस के पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अधिनियम, 1961 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत कुल 111 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर थी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!