छत्तीसगढधमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में ट्रक के टक्कर से बाइक में तीन सवार युवकों की मौत

 धमतरी नगरी स्टेट हाईवे केरेगांव थाना से पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी। दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई इससे ग्राम कल्लेमेटा में शोक की लहर है। केरेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कल्लेमेटा निवासी अमृत कुमार पुत्र डोमार,रामप्रकाश पुत्र दशरथ और भुनेश्वर ध्रुव पुत्र सहदेव ध्रुव बाइक से 17 नवंबर की रात बाजार से अपने गांव लौट रहे थे।

केरेगांव पुलिस थाना से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर गए। उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने तीनों घायलों को देखकर पुलिस को सूचना दी। हाईवे पुलिस पेट्रोलिग टीम क्रमांक दो की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को इलाज के लिए 108 संजीवनी एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ ग्राम कल्लेमेटा के तीन युवाओं की मौत होने से गांव में शोक की लहर है।

तीनों युवाओं का गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। केरेगांव थाना के प्रभारी रामनरेश सेंगर ने बताया कि मृतक अमृत कुमार पुत्र डोमार,रामप्रकाश पुत्र दशरथ और भुनेश्वर ध्रुव पुत्र सहदेव तीनों नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेमेटा के निवासी हैं। तीनों एक ही बाइक से धमतरी की ओर से अपने गांव‌ कल्लेमेपटा जा रहे थे। केरेगांव थाना के पास किसी अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया। केरेगांव पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!