बालोदछत्तीसगढ

गोरखा की खून से लथपथ मिली लाश

बालोद न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार की रात जिले के डौंडी में एक गोरखा की हत्या हो गई। पुलिस डॉग स्क्वाइड के साथ घटना स्थल पहुंची और जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार बेंगलुरू का रहने वाला गोरखा डौंडी शहर में लगभग एक माह से रात के दौरान गश्त देने का काम करते था,

नगर के वार्ड 03 में एक मकान में गोरखा की लाश मिली। लाश खून से लथपथ थी और सर पर गंभीर चोंट के निशान है। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उसने शहर के व्यापारियों से मेहनताना लिया था और उसी से अपना गुजर-बसर करते था।

ALSO READ : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में सीनियर रेसिडेंट के पद पर निकली भर्ती

मेहनताना लेने के दूसरे दिन जिस मकान में रह रहा था, उसकी संदिग्ध हालत में लाश मकान मालिक इसाक खान ने देखी, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पहुंची।

पुलिस आसपास के निवासियों से पूछताछ के साथ डाग स्क्वाइड लेकर घटना स्थल का मुआवना में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट है और घटना स्थल पर जगह-जगह खून बिखरे हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गोरखा की मौत हत्या से हुई होगी।

शरीर में कुछ जगह चोट के निशान मिले है और आसपास खून के छीटे फैले हुए मिले हैं। शव के देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। मामले में डौंडी पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की जांच में जुट गई हैं, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में कुछ कहने की बात कह रही हैं। मृतक का नाम राम बहादुर बताया जा रहा जो डौंडी नगर में रात को चौकीदारी किया करता था। डौंडी नगर के वार्ड-3 में एक किराए के मकान में रहता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!