मनोरंजननई दिल्ली

बिग बॉस 15 फैंस के लिए खुशखबरी, इतने हफ्तों के लिए एक्सटेंड हुआ शो

दिल्ली न्यूज़ धमाका // बिग बॉस की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं. इसके शुरू होते ही फैंस काफी खुश हो जाते हैं. पहले खबरें थीं कि  बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले 16 जनवरी को होने वाला है, लेकिन अब खबर मिल रही है कि शो को दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया है. इसका खुलासा खुद शो के होस्ट सलमान खान ने किया है जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

2 हफ्ते और देख पाएंगे ‘बिग बॉस 15’

इस प्रोमो के सामने आने के बाद से ही इतना तो साफ है कि बिग बॉस 15 अब दो हफ्तों का एक्सटेंशन मिल गया है. यानी कि अब ये शो दो और हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करेगा. आप और दो और अपना फेवरेट शो देख पाएंगे.

सलमान खान ने दी ये गुड न्यूज

ये गुड न्यूज घरवालों को किसी और ने नहीं बल्कि सुपरस्टार और शो के होस्ट सलमान खान ने खुद दी है. एक्टर ने घरवालों से कहा – ‘एक गुड न्यूज है कि ये शो दो हफ्तों के लिए एक्सटेंड हो रहा है.’ इसे सुनकर सभी घरवाले हैरान हो गए तो वहीं राखी सावंत खुशी के मारे चिल्ला पड़ीं.

खुले टिकट टू फिनाले के दरवाजे

इस गुड न्यूज के अलावा एक और खबर ने घरवालों के चेहरे पर मुस्कान ला दी और वो है कि शो में टिकट टू फिनाले के दरवाजे फिर से घरवालों के लिए ओपन हो चुके हैं. ‘बिग बॉस’ ने घरवालों से कहा कि ‘टिकट टू फिनाले’ वीक जीतने की जंग अभी खत्म नहीं हुई है.

ये सदस्य जीत चुके टिकट टू फिनाले टास्क

उमर रियाज के घर से बेघर होने के बाद अब टिकट टू फिनाले टास्क के सदस्य सिर्फ 6 हैं. इन सदस्यों के नाम करण कुंद्रा, रश्मि देसाई, राखी सावंत, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश और अभिजीत बिचुकले है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!