बिलासपुरछत्तीसगढ

‘पुलिस मेला रूबरू’ स्कूल और कॉलेज की छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर में ‘पुलिस मेला रूबरू’ का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमें स्कूल और कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ‘हमर सुघर छत्तीसगढ़’ गीत पर छात्राएं जमकर थिरकीं।

इस मेले में पुलिस ने AK-47 रायफल, लॉन्चर सहित अन्य आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई और पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों को रूबरू कराया गया। मेले में बच्चों के लिए पुलिस के ये आधुनिक हथियार आकर्षण का केंद्र रहे और इसकी जानकारी लेकर पूछताछ भी करते रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से जानने और कम्प्यूनिटी पुलिसिंग में आम लोगों को पुलिस की मदद कर सहयोग करना है। मेला शुरू होने से पहले रिवर व्यू से बाइक रैली निकाली गई।

रैली यातायात सुरक्षा का संदेश देती हुई पुलिस मैदान तक पहुंची। यहां पर रैली का समापन हुआ। फिर दोपहर में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के आकर्षण के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी ल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!