कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा में गांजा तस्कर कैदी फरार:जेल प्रहरी और स्टाफ को चकमा देकर जिला अस्पताल से भागा; दो दिन पहले किया गया था भर्ती

कवर्धा न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मंगलवार तड़के एक कैदी जेल प्रहरी और स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया है। दो दिन पहले ही उसे तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसे करीब डेढ़ महीने पहले गांजा तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश बार्डर से पकड़ा था। इसके बाद से ही वह कवर्धा जेल में बंद था। फिलहाल कैदी की तलाश के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। बार्डर इलाके पर भी नजर है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के करामाल, गीदापाड़ा लिवासी दुखीराम दिगल (25) कवर्धा जिला जेल में बंद था। शनिवार को उसकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द और उल्टियां होने की शिकायत पर उसे रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे सामान्य वार्ड में अन्य मरीजों के साथ रखा गया था। जेल प्रहरी निगरानी कर रहे थे। इसी बीच दो दिन बाद दुखीराम मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे अस्पताल से भाग निकला।

सुबह जेल प्रहरी ने देखा तो गायब था बिस्तर से
जेल प्रहरी सुबह जब उसे देखने के लिए पहुंचा तो दुखीराम बिस्तर से गायब था। पहले तो उसे लगा कि वह टॉयलेट गया होगा, लेकिन जांच के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि विचाराधी कैदी अस्पताल से निकलकर कलेक्टर कार्यालय से राजमहल की ओर भागा हो सकता है। इसके बाद जेल प्रहरी में उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की भी तलाशी पुलिस ले रही है।

मार्च में गांजा के साथ किया गया था गिरफ्तार
एडिशनल SP मनीषा ठाकुर ने बताया कि आरोपी दुखीराम को पुलिस ने मध्य प्रदेश बॉर्डर से 4 मार्च को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। वह ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहा था। इसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया था। उसकी तलाश के लिए सभी जगह चेकिंग की जा रही है। बॉर्डर इलाके पर भी नजरें है। जल्द ही कैदी दुखीराम को फिर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!