छतीसगढ़कोंडागांव

इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म; आरोपी की तलाश जारी

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

फरसगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के फरसगांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का प्रलोभन दिया और नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता अब आठ माह की गर्भवती है।

दूसरे मामले ने बढ़ाई चिंता

जानकारी के अनुसार, यह घटना महज एक सप्ताह के भीतर फरसगांव थाना क्षेत्र में दर्ज दूसरा अनाचार का मामला है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर फरसगांव थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरसगांव पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य में लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

इससे पहले भी बालोद जिले के डौंडी थाना में एक डिप्टी कलेक्टर पर सीएफ की महिला आरक्षक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर जंगल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!