शहडोलमध्यप्रदेश

चार लोगों ने दुकानदार को पीट-पीटकर की हत्या , महज सिगरेट के पैसे के लिए , तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी

शहडोल न्यूज़ धमाका /// जिले के अंतिम छोर स्थित देवलौंद थानां क्षेत्र के एमपीईबी कालोनी वार्ड नंबर- 1 निवासी पप्पू सोनी की एमपीईबी चौराहे के सामीप एक छोटी टपरे में किराना की दुकान है। शुक्रवार रात विराट सिंह, संदीप सिंह,  मोनू खान, पंकज वैश्य दुकान में आकर पहले सिगरेट लिया। जब पैसा देने की बारी आई तो विवाद करते हुए सिगरेट का पैसा देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दुकानदार पप्पू और ग्राहकों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद सभी ने रौब दिखाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।  दुकानदार पप्पू मदद की गुहार लगाई तो परिजन मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद सभी वहां से भाग खड़े हुए। गंभीर अवस्था में दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान दुपकानदार की मौत हो गई।घटना की जनाकरी लगते हुए देवलौंद पुलिस मौके पर पहुंच चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विराट सिंह , संदीप सिंह, पंकज वैश्य को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मोनू खान अब भी  फरार है। पुलिस ने मोनू खान के ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!