बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर शहर समेत अंचल में कई खास कार्यक्रम होंगे जिनमें आप शामिल हो सकते हैं। गतिविधियां आपके काम की हो सकती हैं। इस खबर को पढ़कर आप अपने दिन की कार्ययोजना बना सकते हैं।
ये हैं शहर में आज होने वाले कार्यक्रम व गतिविधियां
- ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के तहत छोटे बच्चों को प्रशिक्षण रेलवे एनइआइ मैदान में सुबह छह बजे से।
- आज मनेगा उर्स: हजरत सैय्यद पीर मोहम्मद शाह एवं हजरत सैय्यद नूर मोहम्मद शाह सिटी कोतवाली के पीछे तेलीपारा का उर्स दो जून को मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह कुरान ख्वानी एवं संदल चादर के बाद शाम को आम लंगर का आयोजन किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा सुबह 9.30 बजे से।
- बहतराई स्थित स्टेडियम में आवासीय हाकी एकेडमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा सुबह 10 बजे से।
- गायत्री शक्तिपीठ विनोबानगर में आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया जाएगा सुबह 10 बजे से।
- आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह: पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। पीएम मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर भाजपा द्वारा देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह का बिलासपुर प्रवास हो रहा है।
- बालिका सशक्तीकरण अभियान एनटीपीसी सीपत में सुबह 11 बजे से।
- सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- स्पीक मैके की ओर से अनुभव-4 का आयोजन आधारशिला विद्या मंदिर में किया जाएगा शाम छह बजे से।
- आदशर््ा युवा क्लब बिलासपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर आनलाइन बैठक रखी गई है जिसमें सभी वार्डों के सदस्य उपस्थित रहेंगे शाम छह बजे से।