छत्तीसगढ

नारायणपुर में फूलझाड़ू निर्माण बना 300 महिलाओं के लिए आजीविका का साधन

नारायणपुर जिले की जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया है।इंसान में अगर हिम्मत और कुछ नया कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती और अगर कार्य को संगठित रूप से किया जाए तो राह और भी आसान हो जाती है।महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष बुधयारिन देवांगन ने बताया कि नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लाक में फूलझाड़ू प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ओरछा ब्लाक की स्व सहायता समूह की 70 महिलाओं द्वारा फूलझाड़ू संग्रहण किया जाता है। फूलझाड़ू प्रसंस्करण का कार्य छोटेडोंगर एवं नारायणपुर के 20 महिला स्व सहायता समूह के 200 सदस्योंसमूह की महिलाओं द्वारा बाजार में मांग के अनुसार विभिन्ना प्रकार के फूलझाड़ू का निर्माण किया जाता है। इससे समूह की महिलाओं को निरंतर प्रसंस्करण कार्य के साथ-साथ अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। उनके द्वारा तैयार की गयी माड के फूलझाडू से छत्तीसगढ़ के अलावा 45 हजार फूलझाडू देश की राजधानी दिल्ली भेजा गया है। माड़ की झाड़ू का योगदान देश की राजधानी दिल्ली को भी चकाचक करने में हो रहा है। नारायणपुर फूलझाड़ू प्रसंस्करण केंद्र में कार्य कर रही महिला स्व सहायता समूह के 34 सदस्यों ने एक लाख 29 हजार 708 फूलझाड़ू का निर्माण किया गया है, जिसमें से 42 हजार 650 फूलझाड़ू का विक्रय किया जा चुका है। द्वारा किया जाता है। फूलझाड़ू प्रसंस्करण में कुल 300 महिलाओं के लिए आजीविका का साधन बन गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!