बिलासपुर

ससुर और बहू का चक्कर दोनो हुये फरार अब दोनो की मिली अब लाश

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में शुक्रवार को एक पेड़ पर ससुर और बहू की लाश मिलने से हड़ंकप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक ससुर और बहू के बीच प्रेम संबंध था। इसके चलते दोनों चार महीने से गायब चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय खेलू राम केवट और उसके भतीजे की पत्नी 35 वर्षीय गीता के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और गांव में ही खेती करता था।

दोनों को समझाया गया लेकिन वे नहीं माने और घर छोड़कर भाग गए। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का कोई अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि गीता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी का दौरा पड़ता रहता है। वह खेतों में मजदूरी करता था।

खेलू राम भी खेती किसानी का काम करता था। उसके 5 बड़े बड़े बच्चे है।कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था। इसी दौरान उसका गीता से संबंध बना।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!