जबलपुरमध्यप्रदेश

MP : टायर एजेंसी में लगी भीषण आग , लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

जबलपुर न्यूज़ धमाका // खितौला में स्थित एक टायर एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. दूर-दूर तक आग की लपटें और धुंआ देखकरअफरा तफरी मच गई. सूचना पर दमकर के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

शहर के सिहोरा के खितौला में एक टायर एजेंसी के गोदाम में आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया. जिससे लाखों के टायर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए. दमकल की टीम को आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना से गोदाम मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. घटना की जांच की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!