दिल्ली

दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत का पहला टेस्ट मैच, आज से इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

दिल्ली न्यूज़ धमाका //  आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उसके ही घर में धूल चटाने के बाद अब भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत रविवार को होगी, जब सेंचुरियन पार्क के सुपरस्पोर्ट सेंटर में पहला मैच खेला जाएगा. अब तक दक्षिण अफ्रीका में जीत का स्वाद चखने से महरुम रही टीम इंडिया के लिए इस बार श्रृंखला जीतने का बेहतर अवसर है.

वन डे टीम की कप्तानी को लेकर उठे विवाद के बीच विराट कोहली के लिए अपनी क्षमता को साबित करने के लिए यह श्रृंखला को बेहतर अवसर माना जा रहा है. टीम कमोबेश वही है, जिसने न्यूजीलैंड के साथ घरेलू श्रृंखला खेला था, लेकिन इन खिलाड़ियों में से आजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और ईशांत शर्मा के लिए यह मेक ऑर ब्रेक मैच है, जिसमें बेहतर नहीं कर पाने पर न केवल श्रृंखला से बल्कि टीम से ही बाहर हो जाएंगे.

कप्तान विराट कोहली के लिये पांचवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में कम अनुभवी श्रेयस अय्यर और अनुभवी लेकिन खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा. वैसे, रहाणे पर अय्यर का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन सेंचुरियन में उन्हें डुआने ओलिवर जैसे गेंदबाज की खतरनाक गेंदों से जूझना होगा. सेंचुरियन की पिच भी मैच के आगे बढ़ने के साथ ही और तेज होती जाती है.

वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यह श्रृंखला महत्वपूर्ण है. बदलाव के दौर से गुजर रही टीम के नए खिलाड़ी अपने आप को स्थापित करने के लिए संघर्ष करेंगे, वहीं दूसरी ओर भारत की ही तरह सीनियर खिलाड़ियों को भी अपनी उपयोगिता टीम के लिए साबित करने की चुनौती है. एल्गर, टेम्बा बावुमा और डिकॉक जैसे बल्लेबाजों की श्रृंखला के दौरान कड़ी परीक्षा होने वाली है.

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, प्रियांक पांचाल, उमेश यादव, हनुमा विहारी, ईशांत शर्मा.

साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कैगिसो रबाडा, सरेल एरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रासी वैन डर डुसेन, काइल वेरेने, मार्को जेनसन, ग्लेनटन स्टुरमैन, पी. सुब्रायन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेलटन, डुआने ओलिवर.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!