बिलासपुरछत्तीसगढ

13 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के गौरैला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। नराधम पिता ने बाप-बेटी के रिश्तों को कलंकित कर दिया। पिता अपनी ही 13 साल की बेटी से एक माह से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी बच्ची को स्कूल भी नहीं जाने देता था। विरोध करने पर उससे बेरहमी से मारपीट भी करता था।

प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने सारी बात अपने दादा को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिता द्वारा बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 13 साल की बच्ची की मां की मौत हो चुकी है। बच्ची को उसका पिता और दादा 5 साल की उम्र से पाल रहे हैं। 2 दिन पहले बच्ची घर पर अकेली थी। लड़की का दादा किसी काम से बाहर गया था, तब पिता ने बच्ची के साथ फिर दुष्कर्म किया।

बच्ची का दादा जब घर लौटा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर फोन कर सूचना दी गई। नाबालिग की बात सुनकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की के दादा का बयान लिया।

शराब पीने का आदी है आरोपी पिता 
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता शराब पीने का आदी है। वह नशे की हालत में हमेशा घर आता और नाबालिग से मारपीट करता। लड़की को स्कूल में भर्ती कराने को लेकर आरोपी का अपने पिता से भी कई बार विवाद भी हो चुका है। पुलिस ने बताया कि बच्ची से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी एक माह से उसका रेप कर रहा था।

बच्ची का मेडिकल कराया गया है। इसके बाद उसे काउंसिलिंग के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!