अंबिकापुरछत्तीसगढ

पिता ने अपनी 4 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को कुरकुरे में मिलाकर दे दिया जहर,कमरे से 6 पन्ने का सुसाइड नोट मिला

अम्बिकापुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यवसाई ने अपने दो मासूम बच्चों को कुरकुरे में जहर मिलाकर दे दिया। जिसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा विहार की है।

घटना की जानकारी:- बीती रात सुदीप मिश्रा नाम के व्यवसायी ने अपनी 4 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को कुरकुरे में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद ख़ुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को लगी तो दोनों बच्चो को इलाज के लिए मेडिकल कालेज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान 4 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वहीं डेढ़ वर्ष के बच्चे की हालत गंभीर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान, अलग कमरे से 6 पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है। जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!